भील प्रदेश की मांग को लेकर झाबुआ जिले के खवासा में भील प्रदेश एकता महासम्मेलन संपन्न हुआ

पपेश डामोर
खवासा । भील मुक्ति मोर्चा द्वारा 30अप्रेल 2025 को खवासा में स्थित कृषि मंडी परिसर में प्रथम भील प्रदेश एकता महासम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी समाज के उत्सव आखातीज की परंपरा का निर्वहन करते हुए किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आदिवासी समाज के कृषि औजार हल की पुजा करते भीली परंपरा एवं रिति-रिवाज अनुसार की गई।

साथ ही आदिवासी समाज के महान क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, एव मध्यप्रदेश के आदिवासी समाज के विधायक, जनप्रतिनिधि, एवं सामाजिक कार्यकर्ता आयोजन में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में धरियावद, चोरासी,आमपुर, सैलाना के विधायकों ने विधानसभा में भील प्रदेश के गठन की मांग विधानसभा सत्र में रखने की बात कही। साथ ही जल जंगल जमीन और आदिवासी वर्ग के सवैधानिक अधिकारों के लिए बात रखी।






