कृषिझाबुआदेशमध्यप्रदेशव्यापार

सुतरेटी गांव मे गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, फसल जलकर राख

परमानंद पाटीदार

थांदला । क्षेत्र के समीप सुतरेटी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गेहूं के खेत में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं, जिसे देखकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत में लगी आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और अपने स्तर पर काबू पाने की कोशिश की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह खेत नानूराम नायक का है, जिसे अभय सिंह नायक द्वारा लीज पर लेकर खेती की जा रही थी। खेत में तैयार गेहूं की फसल खड़ी थी, जो इस भीषण आग में जलकर काफी हद तक नष्ट हो गई।

घटना की सूचना तुरंत थांदला फायर ब्रिगेड को दे दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयासों से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास के अन्य खेत सुरक्षित बच गए।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!