इंदौरक्राइमदेशमध्यप्रदेशव्यापार

इंदौर में शराब दुकानों पर चला सघन सफाई अभियान, कई अवैध ढाबे सील

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, देर रात तक जारी रहेगी जांच

इंदौर । शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा शहरभर की मदिरा दुकानों पर सघन सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानों के आसपास गंदगी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कई अवैध ढाबों को बंद कर सील किया गया।

आबकारी विभाग की टीमों ने कल्याण मिल, मालवा मिल, गंगानगर, 140 नंबर, भमोरी, एमआर-11, कनाड़िया, राजमोहल्ला, पलासिया, एमआर-10, परदेशीपुरा, राजेंद्र नगर और सब्जी मंडी क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित शराब दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानों के आसपास अस्वच्छ वातावरण मिलने पर संबंधित संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई।

विशेष रूप से कल्याण मिल क्षेत्र में स्थित मदिरा दुकान के आसपास संचालित ढाबों पर व्यापक कार्रवाई की गई। यहां अवैध रूप से संचालित कई ढाबों को बंद कर सील किया गया। साथ ही मदिरापान से जुड़े प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी मदिरा दुकानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य होगा। यदि कहीं भी गंदगी या अव्यवस्था पाई जाती है तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार शहरभर में यह विशेष अभियान देर रात तक जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य मदिरा दुकानों के आसपास स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!