
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । बांझपन निवारण एवं जन जागरूकता को लेकर झाबुआ जिले की ग्राम पंचायत भेरूपाड़ा के ग्राम केसरपुरा में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर क्षीर धारा ग्राम योजना के अंतर्गत आयोजित हुआ। दिनांक 06 मई, बुधवार को आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया। शिविर में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमरसिंह दिवाकर ने पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, बांझपन निवारण और आधुनिक पशुपालन तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी
उन्होंने पशुओं की टैगिंग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इससे पशुओं की पहचान, स्वास्थ्य निगरानी और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होती है। इसके साथ ही क्षीर धारा योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी भी पशुपालकों को दी गई, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। शिविर के दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई, जिससे ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।
ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान डॉ. के. एल डामोर, डॉ. चेतन सिंह अवासीय, डॉ.गौरव गणावा, गौ सेवक संतोष गेहलोत, गौ सेवक दिनेश मेडा,श्री महंत रामेश्वर गिरी जी महाराज गादीपति श्रंगेश्वर धाम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





