झाबुआदेशमध्यप्रदेशशिक्षा

अणु पब्लिक स्कूल की हर्षि लुणावत ने 12th में हासिल की स्टेट में 6टी रेंक 

थांदला । स्वास्थ्य शिक्षा व कानून देश की सर्वोत्कृष्ट सेवा है जिसके माध्यम से चिकित्सक, शिक्षक व प्रशासनिक अधिकारी जनता की सेवा करते आ रहे है। इनमें भी होनहार बच्चों को देश का भविष्य कहा जाता है यही कारण है कि माता-पिता ही नही स्कूल प्रबंधन भी अपने बच्चों को मेरिट लिस्ट में देखना चाहता है लेकिन यह सपना कड़ी मेहनत से ही साकार होता है। थांदला अणु पब्लिक स्कूल की 12 वाणिज्य संकाय की छात्रा हर्षि प्राची अर्पित लुणावत ने (485/500) 97 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर झाबुआ जिलें में प्रथम स्थान अर्जित किया है वही मध्यप्रदेश में भी छटी रेंक हासिल कर अपने परिवार, अपनी स्कूल का ही नही अपितु पूरे जिलें का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि पर स्कूल में जश्न मनाया गया जहाँ हर्षि के साथ अन्य श्रेष्ठ अंक अर्जित करने वालें नमन नागर (477/500) 95.4 प्रतिशत, हंसिका कपिल पाठक (467/500) व तनिष्क राठौड़ (467/500) 93.4 प्रतिशत आदि बच्चों व उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। 

एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

ग्रामीण अंचल के थांदला क्षेत्र से हर्षि लुणावत सहित अन्य बच्चों के श्रेष्ठ अंक अर्जित करने पर अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले ने कार्यालय पर हर्षि उनके माता-पिता व स्कूल प्राचार्य को पुष्प माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि बच्ची से जब उसके भविष्य के बारें में बात की तो उसने सीएस में जाने की बात कही है जो उसकी काबलियत को दर्शाती है ऐसे में सभी बच्चों को पढ़ने लिखने में किसी भी प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता होगी तो वे उसके लिए प्रयास करेंगें। हर्षि व अन्य बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ पूरे ही स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों को दिया है जिन्होनें कड़ी मेहनत कर हमेशा बच्चों को अच्छा करने में मदद की। बच्चों के श्रेष्ठ प्रदर्शन व स्कूल के शत प्रतिशत परिणाम से उत्साहित संस्था प्राचार्य प्रमोद नायर ने कहा की स्कूल स्टॉफ हमेशा से ही बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार उन्हें गाइड करते हुए उन्हें बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है यही वजह है कि पिछले 7 वर्षों से लगातार बच्चों ने जिलें में अपना स्थान बनाया है वही खेल में भी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। स्कूल संचालक हर्ष गादिया ने बताया कि बच्चों के सुखद भविष्य को देखते हुए आगामी वर्ष से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयारी करवाई जाएगी जिससे बच्चों का प्रशासनिक स्तर पर चयन होकर वे देश की सेवा कर सके। इस अवसर पर स्कूल संचालक प्रदीप गादिया, हर्ष गादिया, प्राचार्य प्रमोद नायर के साथ बच्चों के माता-पिता मौजूद रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!