झाबुआदेशमध्यप्रदेशशिक्षा

मेघनगर में जनगणना 2027 के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 19, 20 एवं 21 अप्रैल को सांदीपनि स्कूल मेघनगर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में मेघनगर क्षेत्र के लगभग 150 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ने भाग लेकर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में थ्योरी एवं प्रैक्टिकल दोनों पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके लिए तीन अलग-अलग कक्षाओं में 6 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, परिवार विवरण संकलन, डिजिटल प्रक्रिया, फॉर्म भरने की विधि तथा फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से समझाया गया।

चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार मेघनगर पलकेश परमार ने भी सभी कक्षाओं में पहुंचकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने जनगणना के महत्व को बताते हुए कहा कि यह केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भविष्य की योजनाओं और विकास की आधारशिला है। उन्होंने सभी कर्मियों को जिम्मेदारी, सजगता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी एवं ब्लॉक रिसर्च अधिकारी द्वारा भी सतत सहयोग प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को शासन द्वारा जनगणना किट का वितरण किया गया, जिससे कार्य को सुगम बनाया जा सके। साथ ही शासन की ओर से सुबह नाश्ता, दोपहर भोजन एवं शाम को चाय-अल्पाहार की समुचित व्यवस्था भी की गई। समापन सत्र में अनुविभागीय अधिकारी मेघनगर, चार्ज अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों को कर्तव्य एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी ने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने का संकल्प लिया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!