
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । नगर के श्री रामचरितमानस युवा मंडल द्वारा 44 वर्षों से लगातार श्रावण महीने में पारायण पाठ किया जा रहा है प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मंडल के वरिष्ठ सदस्य खड़कसिंह नायक संस्कार कलेक्शन के निवास पर गुरु पूर्णिमा से रामायण पाठ की शुरुआत की गई प्रतिदिन एक माह तक घर-घर संगीतमय मास पारायण पाठ किया जाएगा मंडल के संस्थापक संजय श्रीवास एवं मंडल के अध्यक्ष गणेश प्रजापत ने बताया कि रात्रि 8:00 बजे से 11:00 तक प्रतिदिन संगीत मय पाठ किया जाएगा जिसमें भजन गायक श्री आनंद सोलंकी अमझेरा, ढोलक वादक जगदीश कसारा, बैंजो मास्टर जय यादव, सुनील झूझे इंदौर एवं अजय परिहार भक्तिमय प्रस्तुति दे रहे हैं ।

मंडल के उपाध्यक्ष सतीश पाटीदार कोषाध्यक्ष जगदीश पंडित मीडिया प्रभारी विनायक श्रीवास दर्शन नायक मंडल के वरिष्ठ सदस्य डॉ विनोद नायक दिनेश बैरागी आनंदी पडियार सूजान हाडा अशोक बंधु हार्दिक पंचाल दिनेश पडियार अमन प्रजापत हार्दिक जैन हर्षित हाडा कान्हा पडियार तरुण मकवाना नयन सोलंकी ईश्वर राठोर अरुण मिश्रा तुलसीराम पाटीदार विकास परिहार विपुल पंचाल तुलसी बृजवासी नरेंद्र बृजवासी व अन्य मंडल के सदस्यों ने धर्म लाभ लेने का जनता से आह्वान किया है।






