इलेक्ट्रो होम्योपैथी की मान्यता को लेकर पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन जी को ज्ञापन दिया

इंदौर । वैकल्पिक चिकित्सक संघ जिला इंदौर के अध्यक्ष डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि मां अहिल्या की नगरी इंदौर आगमन पर इलेक्ट्रो होम्योपैथी की मान्यता एवं काउंसलिंग को लेकर ज्ञापन दिया गया। साथ ही आग्रह भी किया गया कि केंद्र में पूर्व में यह मुद्दा विभिन्न सांसदों के द्वारा राज्यसभा एवं लोकसभा में भी उठ चुका है। आयुष मंत्रालय द्वारा गठित idc कमेटी ने भी अपनी रिपोर्ट पेश कर चुकी है। अब आवश्यकता इलेक्ट्रो होम्योपैथी को मान्यता देने की है। क्योंकि इलेक्ट्रो होम्योपैथी एक हर्बल एवं हानि रहित चिकित्सा पद्धति है। इसकी दवाइयों से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। मान्यता न होने के कारण पैथी के विकास में भी रुकावट हो रही है। जिस दिन इसको मान्यता मिल जाएगी। तो देश के लाखों इलेक्ट्रो होम्योपैथ चिकित्सकों को इसका लाभ मिलेगा। एवं रोजगार के भी अवसर खुलेंगे। इस पर पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन जी ने कहा कि हम आपकी बातों को केंद्र तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। निरंतर प्रयास से एक दिन जरूर सफलता प्राप्त होगी। पूर्व में भी मान्यता प्राप्त पेथियों को मान्यता से पूर्व काफी संघर्ष करना पड़ा है। आप सभी के द्वारा किए जा रहे प्रयासों से एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। याद रहे कि कुछ दिन पूर्व ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को भी इलेक्ट्रो होम्योपैथी की मान्यता को लेकर ज्ञापन दिया जा चुका है। इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ रवि वर्मा प्रदेश सह संयोजक डॉ अपूर्वव, डॉ सी आर शर्मा, डॉ संतोष वर्माा, डॉ मोनिका निकम, डॉ मुकेश जाट, डॉ अशोक सिंह, डॉ निलेश दुबेे, डॉ राकेश भाटी, डॉ अफसर पालवाला सहित कई चिकित्सक साथी उपस्थित थे।





