महाशिवरुद्राभिषेख की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप नंदबाग जोन का सामूहिक महाशिवरुद्राभिषेख 9 अगस्त रविवार को

सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप नंदबाग जोन का सामूहिक महाशिवरुद्राभिषेख 9 अगस्त रविवार को
इंदौर । सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप के मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा मुनींद्र पाठक कमल त्रिपाठी ने बताया कि हिंदू सनातन धर्म के पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विंध्याचल सोशल ग्रुप नंदबाग जोन के द्वारा सुखद वर्षा एवं जनकल्याण की भावनाओं को लेकर 151 जोड़ो के द्वारा सामूहिक महाशिवरुद्राभिषेख विद्या बारिधि बाल विनय मंदिर स्कूल प्रांगड़ में 9 अगस्त रविवार को सुबह 9 बजे से किया जाएगा। साथ ही सवा लाख ॐ नमः शिवाय मंत्र जप के साथ साथ भारत माता का पूजन भी किया जाएगा। महाशिवरुद्राभिषेख के अभिषेक एवं पूजन में बैठने वाले जोड़ो का संस्था द्वारा रजिस्ट्रेशन कार्य भी प्रारंभ कर दिए गए हैं।

महाशिवरुद्राभिषेख की तैयारियों को लेकर संस्था पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक विद्या बारिधि बाल विनय मंदिर स्कूल दशरथ बाग में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों के मध्य आयोजन संबंधी कार्यों का भी विभाजन कर दिया गया है। सभी पदाधिकारी अपनी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ इस धार्मिक आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बैठक का संचालन नंदबाग जोन के सचिव राजाराम तिवारी ने किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष डॉ एल पी पाण्डेय जितेंद्र मिश्रा रामजीत पाण्डेय शिवकुमार तिवारी गोकर्ण प्रसाद चतुर्वेदी इंद्रिका तिवारी धर्मेंद्र मिश्रा योगेश तिवारी रमेश शर्मा विष्णुदत्त तिवारी प्रदीप पाण्डेय लवकुश मिश्रा विनय तिवारी कृष्ण कुमार तिवारी रामभरण साकेत सहित कई लोग उपस्थित थे।





