क्राइमझाबुआदेशमध्यप्रदेश

सोशल मीडिया पर कट्टा लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद

वायरल वीडियो के बाद झाबुआ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

झाबुआ । सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने वाले एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक हाथ में देशी कट्टा लहराते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार देवेंद्र पाटीदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

निर्देशों के पालन में थाना कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान परबल उर्फ प्रबल उर्फ अश्विन पिता जुवान सिंह मैड़ा (24 वर्ष) निवासी ग्राम बागनेरा, थाना कालीदेवी, हाल निवासी आमली फलिया एवं किशनपुरी, थाना कोतवाली, जिला झाबुआ के रूप में की।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राणापुर रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 713/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो या वीडियो साझा करना कानूनन अपराध है। ऐसे कृत्यों से समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बनता है, इसलिए इस प्रकार के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

झाबुआ पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!