क्राइमझाबुआदेशमध्यप्रदेश

झाबुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

थाना पेटलावद पुलिस ने 05 लाख 50 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब एवं वाहन किया जप्त

पेटलावद । झाबुआ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों, शराब तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सघन वाहन चेकिंग एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में पेटलावद पुलिस टीम को दिनांक 29 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बदनावर-भैसोला तरफ से एक पिकअप वाहन में अवैध शराब भरकर लाई जा रही है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बरवेट चौराहा सारंगी पर वाहन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक द्वारा वाहन नहीं रोकते हुए पेटलावद की ओर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए चौकी सारंगी के शासकीय वाहन से पीछा कर चौकी के पास घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा।

वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संदीप पिता समसु चरपोटा उम्र 26 वर्ष निवासी तिखीपाड़ा तथा उसके साथी ने अपना नाम जितेन्द्र पिता राजु गणावा उम्र 19 वर्ष निवासी तिखीपाड़ा होना बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें तिरपाल के नीचे कुल 50 पेटी देशी मसाला शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर कुल 450 बल्क लीटर शराब पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये है।

पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं पिकअप वाहन क्रमांक MP45G2994 जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये है, कुल मशरूका 5 लाख 50 हजार रुपये जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 249/2026 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया, चौकी प्रभारी सारंगी उप निरीक्षक दीपक देवरे, कार्यवाहक स.उ.नि. गोवर्धनलाल धाकड़, सउनि शिवकुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक मुकेश एवं आरक्षक 684 अजय चौहान की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!