झाबुआदेशमध्यप्रदेश

भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक

झाबुआ । जिले में वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार पेयजल आपूर्ति कार्य में संलग्न विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर्याप्त वर्षा होने तक तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किए गए हैं।

जारी आदेश के तहत विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं अधीनस्थ कार्यरत अमला, कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अधीनस्थ कार्यरत अमला, महाप्रबंधक, जल निगम एवं अधीनस्थ कार्यरत अमला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, समस्त जनपद पंचायतें एवं अधीनस्थ कार्यरत अमला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, समस्त नगर परिषद/नगर पंचायत एवं अधीनस्थ कार्यरत अमला शामिल हैं। 

कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि अति-आवश्यक परिस्थितियों में अवकाश पर जाने से पूर्व संबंधित सक्षम अधिकारी अथवा अधोहस्ताक्षरकर्ता से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!