झाबुआमध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा, कमलेश दातला बने झाबुआ जिलाध्यक्ष

झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से नियुक्तियों की सूची जारी की।

जारी सूची के अनुसार झाबुआ जिले के लिए कमलेश दातला को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अलीराजपुर से संजय वाणी, रतलाम से संदीप यादव, सतना से रावेंद्र सिंह एवं मुरैना से अजय हर्षाना को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

कमलेश दातला की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने की बात कही। पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन विस्तार एवं सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!