कृषिक्राइमगैजेट्सझाबुआटेक्नोलॉजीमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापार

थांदला में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक, स्टॉक व बुकिंग स्थिति की समीक्षा

गैस एजेंसी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आम उपभोक्ताओं के साथ संवेदनशीलता एवं शालीनता से व्यवहार करें तथा उन्हें सही जानकारी देकर समझाइश दें: अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले

थांदला । एलपीजी गैस की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) थांदला भास्कर गाचले ने सोमवार को क्षेत्र की गैस एजेंसियों के संचालकों की बैठक लेकर गैस सिलेंडरों के स्टॉक एवं उपभोक्ताओं की बुकिंग वेटिंग की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

बैठक में एसडीएम ने एजेंसी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आम उपभोक्ताओं के साथ संवेदनशीलता एवं शालीनता से व्यवहार करें तथा उन्हें सही जानकारी देकर समझाइश दें। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

एसडीएम ने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे घबराहट में अनावश्यक बुकिंग न करें। जानकारी में आया है कि कुछ उपभोक्ता सिलेंडर भरा होने के बावजूद भी नई बुकिंग करवा रहे हैं, ऐसे मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी बताया गया कि डिलीवरी इनवॉइस जनरेट होने के बाद शहरी क्षेत्रों में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के बाद ही नई बुकिंग की जा सकेगी।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!