झाबुआदेशधार्मिकमध्यप्रदेशशिक्षा

फूट तालाब हनुमान मंदिर में संत कमल किशोर नागर जी का भव्य आगमन

भगवत कथा को लेकर उत्साह, सत्संग में गूंजे भक्ति रस के दोहे

 सोरभ खेमसरा

मेघनगर । तीर्थ स्थल वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर, फूट तालाब में भारत के प्रसिद्ध संत श्री कमल किशोर जी नागर का शुभ आगमन हुआ। यह आयोजन समाजसेवी श्री सुरेशचंद्र पूरणमल जैन के अथक प्रयासों से संभव हो पाया। संत जी के आगमन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया।

फूट तालाब स्थित इस मंदिर में पिछले 18 वर्षों से हनुमान जयंती, नवरात्रि महोत्सव, गुरु पूर्णिमा, देवउठनी ग्यारस सहित विभिन्न धार्मिक पर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जाते रहे हैं। इस बार संत श्री कमल किशोर नागर जी के श्रीमुख से होने वाली भगवत कथा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

समाजसेवी सुरेशचंद्र पूरणमल जैन की लंबे समय से यह इच्छा थी कि इस पावन स्थल पर संत जी की कथा आयोजित हो, जिससे झाबुआ जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के भक्तजन धर्म और ज्ञान की गंगा में स्नान कर सकें। ईश्वर की कृपा से यह संकल्प साकार हुआ।

संत श्री कमल किशोर नागर जी अपने हजारों भक्तों के साथ फूट तालाब मंदिर पधारे, जहाँ उन्होंने श्री हनुमान जी के दर्शन किए तथा मंदिर समिति के सदस्यों से भेंट कर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर उन्होंने सत्संग करते हुए कहा 

“राम नाम अमृत समान, पी ले रे इंसान।

     संकट सारे दूर हों, मिले हरि का धाम॥”

उन्होंने भक्तों को भक्ति मार्ग अपनाने का संदेश देते हुए एक और दोहा सुनाया—

“माया मोह को त्याग दे, कर ले हरि का ध्यान।

    जीवन नैया पार हो, मिले प्रभु का ज्ञान॥”

राजेश “रिंकू” जैन ने बताया कि संत जी द्वारा होने वाली भगवत कथा की तैयारियाँ जोरों पर हैं। संत जी के आगमन पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पप्पू भैया मित्र मंडल के सदस्य भी इस आयोजन में उपस्थित रहे।

अंत में वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे आगामी कथा में पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करें।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!