
झाबुआ । एम राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इंडिया के माननीय युवा प्रदेश अध्यक्ष जनाब इमरान शाह जी के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व तथा युवा प्रदेश सचिव परवेज खान जी के आदेशानुसार जनाब शाहनवाज शाह जी को झाबुआ युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति पर संगठन पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। संगठन ने विश्वास जताया कि शाहनवाज शाह अपनी ऊर्जा, निष्ठा और नेतृत्व क्षमता के साथ संगठन को नई दिशा देंगे तथा झाबुआ जिले में फाउंडेशन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर संगठन की ओर से कहा गया कि युवाओं को आगे बढ़ाने और नेतृत्व का अवसर देने का यह निर्णय समाज एवं संगठन के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा।
नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष शाहनवाज शाह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की गई।





