
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । रोटरी क्लब अपना मेघनगर के 11वें स्थापना दिवस पर रोटरी क्लब अपना मेघनगर एवं शंकुस मल्टी स्पेशियलिटी एवं कैंसर हॉस्पिटल, रतलाम के संयुक्त सौजन्य से निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श, जाँच एवं दवाइयाँ प्रदान की गईं।
विशेष यूरोलॉजी शिविर में किडनी, प्रोस्टेट एवं मूत्र संबंधी रोगों की जाँच की गई। कुल 126 मरीजों ने शिविर का लाभ लिया, जिनमें से 9 मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रसित पाए गए, जिनका उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष गोविन्दसिंह चौहान ने बताया कि रोटरी क्लब अपना मेघनगर पिछले 11 वर्षों से सेवा, समर्पण एवं मानवता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी चंद्रेश भण्डारी की मातुश्री स्वर्गीय श्रीमती रूपकुँवर भण्डारी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पंकज रांका, सचिव कमलेश गरवाल, संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री शर्मा, मांगीलाल नायक, महेश प्रजापति सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





