क्राइमझाबुआदेशमध्यप्रदेश

36 साल से फरार ₹10 हजार का इनामी चोर इंदौर से गिरफ्तार

थांदला पुलिस ने स्थाई वारंट किया तामील, नाम बदलकर रह रहा था आरोपी

निर्मल मोठिया

थांदला । जिला झाबुआ की थांदला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 36 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पहचान बदलकर इंदौर जिले के हातोद क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 11 जून 1991 को फरियादी कश्मेंर पिता इलियास भाबर निवासी रंगपुरा ने थाना थांदला में पशु चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 138/1991 धारा 379 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

इस मामले में आरोपी बदीया उर्फ बद्री पिता मांगलिया पारगी, निवासी तादलादरा थाना मेघनगर लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस झाबुआ द्वारा ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम ने लगातार तलाश करते हुए जानकारी जुटाई कि आरोपी गांव से पलायन कर अपना नाम बदलकर इंदौर जिले के भील कॉलोनी हातोद में परिवार के साथ रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पुराने वारंट को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान की पूरी तस्दीक करने के बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कनेश, उप निरीक्षक संतोष गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक रायसिंह, राजेंद्र सहित आरक्षक राहुल जमरा, जितेश डावर, अनिल परमार की सराहनीय भूमिका रही। 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!