क्राइमगैजेट्सदेशमध्यप्रदेश

CEIR पोर्टल से दतिया पुलिस की बड़ी सफलता, 173 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए

विशेष अभियान में साइबर सेल ने करीब 35 लाख रुपये के मोबाइल ट्रेस कर वास्तविक स्वामियों को किए सुपुर्द

दतिया । दतिया पुलिस की साइबर सेल ने विशेष अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से 173 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य गुम हुए मोबाइल फोन को तकनीकी माध्यम से खोजकर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना था। साइबर सेल ने CEIR पोर्टल और तकनीकी विश्लेषण के जरिए विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन ट्रेस किए और आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित लोगों को उनके मोबाइल वापस सौंप दिए।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने दतिया पुलिस और साइबर सेल की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अभियान से लोगों में यह संदेश भी गया कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराना और CEIR पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध कराना लाभदायक साबित हो सकता है।

दतिया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना अथवा साइबर सेल से संपर्क करें, ताकि तकनीकी माध्यम से उसे जल्द से जल्द ट्रेस कर बरामद किया जा सके।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!