खरगोनदेशमध्यप्रदेशराजनीति

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर कसरावद में होगी क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील जी की मूर्ति (गाता) स्थापना

आदिवासी  दिवस को लेकर कसरावद में तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न, भव्य आयोजन की तैयारियां तेज

कसरावद । आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कसरावद में आयोजित होने वाले तहसील स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भील मोहल्ला, कसरावद में क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील जी की मूर्ति (गाता) की स्थापना की जाएगी।

साथ ही विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा, रीति-रिवाज एवं महान शहीद क्रांतिकारियों के योगदान का स्मरण करते हुए कार्यक्रम को गरिमामय, भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा। युवा पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति, सामाजिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में विशाल नगर भ्रमण रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अतिथि स्वागत, मंच व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, विभिन्न समितियों के गठन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी साथियों ने अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में आकस ब्लॉक अध्यक्ष नानसिंह मण्डलोई, जयस ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद भूरिया, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष रंजीत सिंह मण्डलोई, अजाक्स ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह देवले, राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष रोहित ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार मोहरे, आदिवासी छात्र संगठन संरक्षक सोमल चौहान, जिला सचिव पदमसिंह जमरे, सामाजिक सलाहकार उमेश ठाकुर, बड़गांव सरपंच कृष्णा भूरिया, भीलगांव उपसरपंच कमलेश माथुर, शंकर मेणा, गोलू गिरवाल, निहाल सिंह चौहान, कपिल खराड़ें, विशाल गुड़िया, जितेंद्र मोरे, शंकर निगवाल, अखिलेश भूरिया, ओंकार सिंह चौहान, कृष्णा मण्डलोई, राज गांगले, चंदन बामनिया, राहुल गिरवाल, अनिल बड़ोले, बालूसिंह जमरे, प्रवीण मोहिने, सूर्य धारवे, विकास पटेल, विशाल भाभर, मथुरालाल पवार, अरुण माथुर सहित समाज एवं विभिन्न संगठनों के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर कसरावद में समाज की एकता, संस्कृति एवं गौरव का प्रतीक बनने वाला यह आयोजन ऐतिहासिक, अनुशासित एवं भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!