कृषि

उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए लघु उद्योग निगम द्वारा रैंप कार्यशाला 13 जून 2025 को आयोजन किया जाएगा

सौरभ खेमसरा

मेघनगर जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र महाप्रबंधक सुश्री पिंकी डिंडोर ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की मध्य प्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग निगम और इंडस्ट्री पार्टनर लघु उद्योग भारती द्वारा झाबुआ जिले के मेघनगर में 13 जून 2025 दोपहर 3:00 बजे होटल अमर शांति, नाकोडा रेस्टोरेंट, मेघनगर में लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

लघु उद्योग निगम भोपाल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं विस्तार के लिए रैंप (RAMP) नाम से कार्यशाला का आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर में LEAN मैनेजमेंट, ZED सर्टिफिकेशन, एमएसएमई (MSME) पॉलिसी एवं IPR जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं इस भूमिका को पूरा करने के लिए उद्योगों को अपना विस्तार एवं उसकी कार्य प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है। जिससे कि वह अपनी कार्य क्षमता एवं उत्पाद की गुणवत्ता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मापदंड पर पहुंचा सकते हैं

लघु उद्योग भारती जो कि एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है उसके सहयोग से यह कार्यशाला मेघनगर में आयोजित की जा रही है जिसमें अधिक से अधिक उद्यमियों की सहभागिता का अनुरोध किया गया है। लघु उद्योग भारती के श्री परेश खेमसरा ने बताया कि सरकार की इस पहल से निश्चित रूप से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बहुत ही अधिक लाभ होगा।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!