Uncategorized
सिर कुचली महिला की लाश की हुई शिनाख्त
कल्याणपुरा पुलिस का कहना हत्या के आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे

कल्याणपुरा थाना अन्तर्गत ग्राम भगोर में नदी किनारे शुक्रवार को महिला की सिर कुचली लाश मिली थी। इसकी शिनाख्त पुलिस ने कर ली है।कल सुबह भगोर गांव में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी जिसके बाद कल्याणपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शिनाख्ती के लिए जुट गई थी। शनिवार सुबह शव की पहचान ग्राम बरोड़ की शतुरा बाई पति अपसिंह जाति सिंगाड़िया के रूप में हुई है। थाना प्रभारी कल्याणपुर निर्भय सिंह भूरिया ने झाबुआ संवाद को बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा और हत्याकांड के पीछे जो भी आरोपी होंगे वो जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगे ।





