Uncategorizedदेशधार्मिकराजनीतिशिक्षा

विधायक भूरिया ने अनास नदी पर पूल बनाने के लिए विधानसभा मे उठाई आवाज़, दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ खेमसरा

मेघनगर ।  थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीर सिंह भूरिया ने मेघनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत ढेबर में अनास नदी पर पुल बनाने की मांग को वर्ष 2025 में विधानसभा में उठाया था। जिसको लेकर सोमवार के रोज मध्य प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर मनोज जाटव इंदौर द्वारा निरीक्षण कर पुल की नपती की गई । ज्ञात रहे की मेघनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत बार में 8 लाइन रोड बन जाने के कारण मध्य प्रदेश से गुजरात का आने जाने का आवागमन बंद हो गया है जिसके चलते करीब मेघनगर विकासखंड की 30 से 40 ग्राम पंचायत व गुजरात राज्य की भी पंचायत है साथ ही राजस्थान के लोगों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले दिनों विधायक वीर सिंह भूरिया ने 8 लाइन के उच्च अधिकारियों से भी पत्र लिखकर आम जनता की समस्याओं से अवगत करवाया था जिसको लेकर अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि हम उक्त कार्य को कैसे अंजाम दे सकते हैं हम दिखाते हैं। साथी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी मिलकर इस समस्या से अवगत करवाया था। विधायक वीर सिंह भूरिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अगर मध्य प्रदेश सरकार ने इस जटिल समस्याओं की ओर ध्यान ना दिया तो आने वाले समय में मेरी विधानसभा के हजारों लोगों को लेकर मैं खुद धरने पर बैठूंगा। विधायक से भैया ने कहा कि मेरी विधानसभा के लोगों को इलाज के लिए भी गुजरात जाना पड़ता है परंतु पुल न होने के कारण काफी समस्याओं का सामना कर अस्पताल के लिए घूम फिर कर जाना पड़ता है। साथी विधायक वीर सिंह भैया ने कहा कि यहां पुल बन जाने से मेरी विधानसभा थाना के साथ-साथ गुजरात व राजस्थान के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा ।

 इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कालूसिंह भूरिया जनपद उपाध्यक्ष मेघनगर सुशील गौर सिंह भूरिया, मंडली सोसायटी समिति अध्यक्ष मनु भूरिया, चैन सिंह डामोर मदरानी समिति अध्यक्ष सरपंच गण भंवर सिंह कालू सिंह भूरिया, फूल सिंह भूरिया, बदनी नाम कीर्तन भूरिया प्रताप भूरिया विजय सिंह डामोर शंकर भाई, मेघनगर ब्लॉक के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर सिंह भाई डिंडोर, गेंदाल भाई डामोर, रमेश भाई भटेवरा, संतु वसुनिया, नाथू भूरिया, जादू भूरिया, दिनेश भूरिया, सुमन भूरिया, दिला भूरिया, गुजरात राज्य के बड़ा भाई निनामा, रेव सिंह भाई भूरिया, कीर्तन भाई, महेश भूरिया शाहिद बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश में गुजरात के लोग उपस्थित थे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!