
तेजा गाहरी
राणापुर । पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ डॉ. शिवदयाल सिहं के द्वारा प्रतिबंधित चायनीज धागे के उपयोग को लेकर सभी थाना प्रभारीयो को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया गया था, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक दिनेश रावत द्वारा पुलिस टीम बना कर लगातार कस्बा भ्रमण एवं आमजनो को जनजागरुक किया गया, इसी तारतम्य में दिनांक 12.01.2026 को थाना राणापुर पुलिस द्वारा चायनीज धागे के विकृय करते दो प्रभावी कार्यवाही कर आरोपियो के विरुध्द पृथक पृथक प्रकरण पंजीबध्द किये गये।
1. थाना राणापुर की पुलिस को विश्वसनीय मुखबीर की सुचना मिली की सुभाष मार्ग राणापुर में आरोपी योगेश पिता रमेश जैन उम्र 40 साल निवासी सुभाष मार्ग राणापुर के कब्जे से प्लास्टिक एवं सिन्थेटिक मटेरियल से बने धागे के MONOCTUR 1000 लिखे 05 बंडल, MONOCTUR 500 लिखे 9 बंडल. MONOCTUR 250 लिखे 04 बंडल. POKEMON लिखे 27 बंडल कुल 45 बंडल कुल कीमती 7950-/ -रुपये का जप्त कर आरोपी योगेश के विरुध्द थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 223 (B) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
2. थाना राणापुर की पुलिस को विश्वसनीय मुखबीर की सुचना मिली की सुभाष मार्ग राणापुर में आरोपी निर्मल पिता केसरलाल जैन उम्र 58 साल नि सुभाष मार्ग थाना राणापुर के कब्जे से प्लास्टिक एवं सिन्थेटिक मटेरियल से बने धागे के भगवान पतंग भण्डार लिखी लाल रंग का 01 बंडल भगवान पतंग भण्डार लिखी नारंगी रंग की 04 व हरे रंग की एक बंडल, बीना ब्राण्ड की हरे रंग के धागे के 04, जामुनी रंग का 01, भुरे रंग का 01, नारंगी रंग का 01 बण्डल, बीना ब्राण्ड की हरे रंग के धागे के 08, जामुनी रंग का 04 छोटी गट्टी कुल की किमत 3900 /- रुपये का जप्त कर आरोपी निर्मल के विरुध्द थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 223 (B) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
कुल जप्त मश्रुकाः- 1. प्लास्टिक एवं सिन्थेटिक मटेरियल से बने धागे के MONOCTUR 1000 लिखे 05 बंडल, MONOCTUR 500 लिखे 9 बंडल. MONOCTUR 250 लिखे 04 बंडल. POKEMON लिखे 27 बंडल कुल 45 बंडल कुल कीमती 7950-/ -रुपये
2. प्लास्टिक एवं सिन्थेटिक मटेरियल से बने धागे के भगवान पतंग भण्डार लिखी लाल रंग का 01 बंडल भगवान पतंग भण्डार लिखी नारंगी रंग की 04 व हरे रंग की एक बंडल, बीना ब्राण्ड की हरे रंग के धागे के 04,जामुनी रंग का 01 ,भुरे रंग का 01 ,नारंगी रंग का 01 बण्डल , बीना ब्राण्ड की हरे रंग के धागे के 08,जामुनी रंग का 04 छोटी गट्टी कुल की किमत 3900 /- रुपये

नाम आरोपीः-
• 1. योगेश पिता रमेश जैन उम्र 40 साल नि सुभाष मार्ग राणापुर
• 2. निर्मल पिता केसरलाल जैन उम्र 58 साल नि सुभाष मार्ग थाना राणापुर
सराहनीय कार्यः-
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक दिनेश रावत , उपनिरीक्षक राहुल भिडे, प्रधान आरक्षक 182 जितेन्द्र पुरी , प्रधान आरक्षक 384 गुलाबसिहं, प्रधान आरक्षक 119 जितेन्द्र, प्रधान आरक्षक 88 तारा, आरक्षक 607 दिनेश भयडिया, आरक्षक 456 राकेश, आरक्षक 615 एलामसिंह, आरक्षक 266 केरमसिहं, महिला आरक्षक 631 रेखा एवं महिला आरक्षक 240 संगीता का महत्वपुर्ण योगदान रहा।






