
थांदला । नगर के युवा बैटमिंटन खिलाड़ी विनय अशोक शर्मा ने प्रदेश में नगर और जिले का नाम रोशन किया। बैटमिंटन खिलाड़ी विनय ने वेस्ट जोन के सीनियर वर्ग से खेलते हुवे अपनी और अपनी टीम को ऑल इंडिया प्रतियोगिता और खेलो इंडिया प्रतियोगिता में क्वालीफाई कर के स्थान दिलाया। रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल की पुरुष बैडमिंटन टीम ने वेस्ट जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट पुरुष वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुवे सेकंड रनर अप का स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शन के साथ ही आरएनटीयू की टीम ने आल इंडिया इंटर यूनिर्वसिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

नॉकआउट मुकाबलों में आरएनटीयू की टीम ने एलएनसिटी भोपाल को 3 – 0, जीवाजी ग्वालियर को 3 – 0 और एलएनआईपी ग्वालियर को 3 – 0 , कोटा( राजस्थान) को 3 – 1, शिवाजी कोल्हापुर को 3 – 0, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिर्वसिटी को 3 – 1 से पराजित किया है। आरएनटीयू पुरुष बैडमिंटन टीम में मृदुल भीरयानी, अंगद बबेजा, अस्मित श्रीवास्तव, आशय कर्दे, विनय शर्मा, यशपाल यादव तथा उज्ज्वल गोयल ने शानदार प्रदर्शन किया । टिम ने यह प्रदर्शन कोच आशीष अर्गल एवं मैनेजर सतीश अहिरवार के मार्गदर्शन में ये उपलब्धि प्राप्त की । यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में 8 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित किया गया।
आगामी दिनों में ऑल इंडिया प्रतियोगिता विजयवाड़ा में होने वाली है विनय वहां और खेलो इंडिया प्रतियोगिता में 7 खिलाड़ियों की बैडमिंटन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सफलता से परिवार, इष्ट मित्रों में और खेल जगत में हर्ष है ।





