क्राइमदेशमध्यप्रदेश

झाबुआ जिले में पुलिस कांस्टेबल का शर्मनाक कृत्य, 7 वर्षीय बालिका के साथ की छेड़छाड़

झाबुआ । जिले के माधोपुरा शासकीय आवास क्षेत्र में रहने वाले पुलिस कांस्टेबल मंगलेश पाटीदार ने 7 वर्षीय बालिका के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। पाटीदार ने बालिका को प्रलोभित कर अपने घर के अंदर कमरे में बुलाकर यह कृत्य किया।

बालिका के परिजनों ने पाटीदार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने पाटीदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पाटीदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(1)(आई) और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8, 9ए (आई), 9 (आईब), 9 सी, 9 एल, 9 एम, 10, 11 (वीआई), 12 में प्रकरण दर्ज किया गया है।

पाटीदार को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस विभाग ने पाटीदार को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस की वर्दी को कलंकित करने वाले आरोपी मंगलेश के खिलाफ सामाजिक संगठनों एवं आम जनता मे आक्रोश

आम जनता की मांग है कि पाटीदार को सख्त सजा दिलाई जाए और पुलिस विभाग को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सामाजिक संगठनों ने भी पाटीदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और उसे शासकीय आवास से हटाने की मांग की है।

सख्त कार्रवाई की मांग

– पाटीदार को सख्त सजा दिलाई जाए

– पुलिस विभाग को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

– महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस को और अधिक सजग रहना चाहिए।

नागरिकों में आक्रोश शासकीय आवास से हटाने की मांग की

इस घटना के बाद नागरिकों में आक्रोश है और वे पाटीदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सामाजिक संगठनों ने भी पाटीदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और उसे शासकीय आवास से हटाने की मांग की

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!