Uncategorizedक्राइमदेशमध्यप्रदेश

6 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में रिंगनोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

योगेश गवरी

रिंगनोद । पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार (उत्तर) श्रीमति पारुल बेलापुरकर तथा एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में नवागत थाना प्रभारी अनिल जाधव के नेतृत्व मे चौकी रिंगनोद की टीम द्वारा स्थाई फरार वारंटी धर पकड़ अभियान में 1 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता जिसमें थाना गंधवानी के लिस्टेड गुंडा बदमाश स्थाई वारंटी जितेंद्र पिता शोभाराम मानकर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम होलीपुरा थाना गंधवानी को मुखबिर की सुचना पर दिनांक 09.02.2026 को बाग थाना क्षेत्र से थाना सरदारपुर के अपराध क्रमांक 301/20 में विधिवत गिरफ्तार किया गया। जितेंद्र पिता शोभाराम मानकर करीबन 6 साल से फरार चल रहा था गिरफ्तार वारंटी को आज दिनांक 10.02.2026 को माननीय न्यायालय सरदारपुर मे पेश किया गया न्यायालय के आदेश के पालन में स्थाई वारंटी जितेंद्र पिता शोभाराम मानकर को उप जेल सरदारपुर में छोड़ा गया। उक्त स्थाई वारंटी की धर पकड़ में चौकी प्रभारी रिंगनोद गुलाब सिंह भयड़िया, मेहरसिंह बड़ोल, शिवजी, मुनसिंह, दिनेश, अनिल का विशेष योगदान रहा है चौकी प्रभारी भयड़िया ने बताया कि आगे भी धर पकड़ जारी रहेगी।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!