देशमध्यप्रदेशराजनीतिशिक्षा

आदिवासी समाज के क्रांतिकारीयो के गाता (मूर्ती) स्थापना को लेकर बैठक आयोजित की गई

सोमल चौहान

कसरावद । आदिवासी समाज के क्रांतिकारियों के गाता (मूर्ति) स्थापना को लेकर कृषि उपज मंडी प्रांगण में जयस संगठन व सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार मोहरे द्वारा की गई। बैठक में समाज की एकता और सामाजिक मिशन को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। तहसील मुख्यालय व आदिवासी क्षेत्रों में गाता (मूर्ति) स्थापना तथा सांस्कृतिक सामाजिक और जन जागरूकता कार्यक्रम को लेकर सर्व सहमति से निर्णय लिये गये। बैठक में समस्त सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधित्व द्वारा अपने-अपने विचार रखें व सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

अंत में सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह मंडलोई द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान जयस अध्यक्ष कपिल खराडे, आदिवासी छात्र संगठन संरक्षक सोमल चौहान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष उमेश ठाकुर, अजाक्स ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह देवले, एडवोकेट लखन भावरे, शंकर मेड़ा, पदमसिंह जमरे, अरविंद भूरिया, सूर्या धारवे, बालु सिंह जमरे, कृष्णा वास्कले, गोलू गिरवाल, नांनसिह मंडलोई, कालू ब्राह्मणे, प्रवेश डावर, प्रेम गांगले, शंकर निंगवाल सहित बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद थे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!