विश्वमंगल धाम तारखेड़ी पहुचे इंदौर के विधायक शुक्ला
पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्वकर्मा एवं पूर्व भाजयुमो जिला मंत्री वोहरा व अन्य साथियो ने किया भव्य स्वागत


चंद्रशेखर राठौर की रिपोर्ट
झाबुआ – जिले के पेटलावाद तारखेड़ी मे आज करीबन 4 बजे इंदौर क्षेत्र क्रमांक 3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ओर उनकी साथियो ने विश्व मंगल धाम तारखेड़ी मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ लिया। व जानकारी मिली की वह उनके पुत्र के साथ बाबा के दर्शन व मन्नत को पुरा करने के लिए तारखेड़ी पहुचे थे। जिसमे मंदिर परिसर के पुजारी श्री कालीचरन दास जी ने के द्वारा उनका स्वागत कर बाबा विश्वमंगल हनुमान जी की पूजा अर्चना कराई व बाबा का चांदी का मुकुट पहनाया गया बाद आरती कर सह मित्रो ने बाबा के दर्शन लाभ लिए व प्रसाद ग्रहण की। साथ हि पूजा अर्चना करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर विधायक जी का स्वागत किया इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा पूर्व जिला मंत्री अभय जैन पूर्व भाजपा जिला मंत्री पारस जैन उपसरपंच तारखेड़ी कुलदीप लववंशी टिंकू बना भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर राठौर पूर्व पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र गोस्वामी जगदीश चौयल जमनालाल चौधरी एवं अनेक कार्यकर्ता कि उपस्थित रहे।
साथ हि पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्वकर्मा एवं पूर्व भाजयुमो जिला मंत्री वोहरा व भाजयुमो जिला सह मीडिया प्रभारी व अन्य साथियो ने बैठकर विशेष चर्चा की।
तत्पश्चात बाबा के दरबार में कुछ दर बैठकर गुरूजी मंदिर के बारे मे विशेष चर्चा की ओर उसके बाद वहा से रवाना हुए।





