मध्यप्रदेशमौसम

नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया द्वारा सुबह मे सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर का किया भ्रमण

 

तेजमल गाहरी

झाबुआ – राणापुर आज नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला दिलीप सिंह नलवाया द्वारा सुबह में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर का भ्रमण किया निरीक्षण के दौरान सुबह जोबट नाका रोड के डिवाइडर पर लगे पेड़ अस्त व्यस्त नजर आए जिसे देख तुरंत जमादार चिमन लाल चौहान को बुलाया और निर्देशित किया ओर तत्काल कर्मचारियों को बुलाकर डिवाइडर के इन झाड़ों की छटाई करवाये, दरोगा चिमनलाल चौहान के द्वारा तत्काल कर्मचारियों को बुलाया गया और मौके पर उपस्थित रहकर डिवाइडर की झाड़ियों की छटाई करवाई जिससे डिवाइडर खूबसूरत और खुला खुला दिखने लगा, अध्यक्ष सुश्री नलवाया ने बताया कि नगर के सभी डिवाइडरों के पेड़ो की इसी तरह छटाई की जाएगी।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!