
झाबुआ – झाबुआ राज्य स्तर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल से प्राप्त सूचना अनुसार मध्य प्रदेश राज्य अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग झाबुआ में कार्यरत एएनएम श्रीमती अनिता मेड़ा, आयुष्मान आरोग्य केंद्र उमरी विकास खण्ड कल्याणपूरा एवम शहरी आशा कार्यकर्ता श्रीमती त्रिवेणा परमार, झाबुआ को उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप 15 अगस्त 2024 को लाल किला, नई दिल्ली में आयोजित 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बघेल ने बताया कि कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग निरन्तर स्वास्थ्य गतिविधियों को आम जनता, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों तक आशा कार्यकर्ताओ एएनएम एवम सीएचओ के माध्यम से पहुँचाने हेतु अग्रसर है एवं विभाग प्रमुख के नाते हमारे लिए गर्व की बात है कि झाबुआ जिले के कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया जा रहा है। एएनएम अनिता मेड़ा एवं आशा कार्यकर्ता त्रिवेणा परमार को बहुत बहुत बधाई।





