देशमध्यप्रदेश

आवारा मवेशी निराश्रित गोवंश को पकड़ने के लिए नप. द्वारा अभियान चलाया

शासकीय कृष्णा गौशाला बलोला तहसील पारा झाबुआ में भेजा गया

तेजमल गाहरी

राणापुर । माननीय मुख्यमंत्रीजी तथा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शहर में आवारा मवेशी निराश्रित गोवंश को पकड़ने के लिए आज नगर परिषद के दरोगा चिमनलाल चौहान, सईद मकरानी पहाड़िया भूरिया तथा नगर परिषद का सफाई अमला ड्राइवर गलाल मिथुन रुपला के द्वारा नप. अध्यक्ष सुश्री दीपमाला दिलीपसिंह नलवाया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय पाटीदार के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया गया । आज विशेष अभियान के दौरान शहर में विभिन्न सड़क मार्ग/ प्रमुख चौराहे पर बैठे/ विचरण करते हुए निराश्रित गोवंश संख्या 28 को पकड़ा गया, जिसमे से 3 गोवंश पालको पर 1000-1000 कुल 3000/- के जुर्माने कि कार्यवाही कर आगे भविष्य में खुला सड़क पर नही छोड़ने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। तथा अभियान में पकड़े गए 25 निराश्रित गोवंश को पशुपालन विभाग के उपसंचालक  विल्सन डावर के समन्वय से शासकीय कृष्णा गौशाला बलोला तहसील पारा झाबुआ में भेजा गया । सीएमओं पाटीदार के द्वारा बताया गया की निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौशाला छोड़ने का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। 

 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!