मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नि:शुल्क पत्रकार बीमा योजना की मांग

संदीप वर्मा
झाबुआ । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से झाबुआ जिले के पत्रकारों ने आज जिला कलेक्टर नेहा मीना को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें पांच लाख रुपए तक की निशुल्क पत्रकार बीमा योजना लागू करने एवं आवेदन की तिथि को 30 सितंबर तक बढ़ाने की मांग की गई। इस अवसर पर जिले के सभी प्रमुख पत्रकार उपस्थित रहे। ज्ञापन में बताया गया कि मध्यप्रदेश सरकार ने पत्रकारों के कल्याण के लिए एक दशक पूर्व पत्रकार कल्याण बीमा योजना लागू की थी, जिससे पत्रकार और उनके परिवार के सदस्यों को मेडिकल सुविधाओं का लाभ मिलता है। हाल ही में जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञापन में इस बीमा की प्रीमियम राशि में भारी वृद्धि की गई है, जिससे पत्रकारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि मध्यप्रदेश सरकार उत्तरप्रदेश की तर्ज पर पांच लाख रुपए तक की निशुल्क बीमा योजना लागू करे, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को राहत मिल सके। साथ ही, आवेदन की अंतिम तिथि को 20 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर करने की अपील की गई है। पत्रकार संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर तीन दिनों के भीतर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे इस बीमा योजना को अस्वीकार करने के लिए मजबूर होंगे। इस ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने सरकार से जल्द से जल्द इस विषय पर निर्णय लेने की अपील की है, ताकि श्रमजीवी पत्रकारों को राहत मिल सके, ज्ञापन देते समय मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिसोदिया, जिला महा सचिव हरीश यादव, मनोज अरोरा, नरेंद्र राठौर, राधेश्याम पटेल, पीयूष गादिया, मुजमिल लाला, प्रवीण सोनी, रहीम शैरानी, फारुख भाई, सलीम हुसैन, जावेद खान, ओम प्रकाश सोलंकी, राहुल सेंगर आदि जिले के पत्रकार उपस्थित थे।





