धार्मिकमध्यप्रदेश

थांदला नगर मे 108 घरो मे गायत्री महायज्ञ होगा सम्पन्न  

हमारी संस्कृति में यज्ञ का बड़ा महत्व होता है

संदीप वर्मा

थांदला । गायत्री परिवार थांदला द्वारा रविवार को नगर में घर घर गायत्री महायज्ञ का समान होगा। उक्त जानकारी, प्रदाय करते हुए गायत्री परिवार के प्रमुख अंतर सिह रावत, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजाराम पाटीदार लखन दास बेरागी ने बताया कि थांदला नगर में रविवार को 108 घरो में एक साथ प्रातः 10 से 12 के मध्य गायत्री यज्ञ सम्पन्न  होगा। उक्त कार्य सम्पन्न करने हेतु झाबुआ जिले से एवं दाहोद जिले से परिजन यज्ञाचार्य के रूप उपस्थित रहेंगे। प्रात: 8 बजे बावड़ी मंदीर परिसर से समस्त यज्ञाचार्य एवं गायत्री परिजन भजन के साथ सम्पूर्ण नगर में जन चेतना रेली निकाली थी उसके पश्चात नगर के चयनित 108 घरो मे गायत्री यज्ञ सम्पन्न करेगें । गायत्री परिवार के युवा प्रभारी चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी ने प्रतिनिधी को जानकारी देते हुए बताया की गायत्री परिवार भारत ही नही सम्पूर्ण विश्व को सनातन संस्कृति के आदर्श सुत्रो यज्ञ एवं संस्कार के माध्यम से जन जन तक विस्तार देने का कार्य कर रहा है। हमारी संस्कृति में यज्ञ का बड़ा महत्व होता है। नगर की प्रत्येक गलियों का सम्मान है, कि थादला नगर में आगामी 16 से 20 जनवरी 2025 को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संस्कार महोत्सव कार्यक्रम की कार्य योजना शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में बनाई जा रही है। घर घर गायत्री यज्ञ आगामी विशाल कार्यक्रम की जन जन को जाग्रत करना माध्यम है। गायत्री परिजन मोजीलाल बसोड, कमलेश वास्केल, कमल नयन पटेल, जयेन्द्र शर्मा, मनोज पालीवाल, सुनिल शर्मा, अनिकह फरक्या, सीमा बेरागी, एवं समस्त परिजनों ने 108 कुण्डीय महायज्ञ कर आहुति प्रदान करने हेतु जन जन को आमंत्रित किया है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!