
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । आगामी 15 नवम्बर को जनजाति नायक भगवान बिरसा मुंडा का जन्मोत्सव धूमधाम से अंचल में मनाया जाएगा। योजना की रूपरेखा तैयार करने के लिए मेघनगर खंड की वृहद् बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक में मेघनगर खंड में आने वाले 16 मंडलों के प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। रविवार को शंकर मंदिर परिसर में हुई बैठक में जनजाति गौरव दिवस उत्सव को मंडल स्तर पर मनाये जाने की योजना तैयार की गई। धर्म जागरण समन्वय के जिला संयोजक सुवाल बारिया, खंड कारवा दिनेश पारगी, पूर्व खंड कारवा अनिल गुडिया की मौजगदी में आयोजित बैठक में जनजाति गौरव दिवस मनाए जाने को लेकर समिति का गठन किया गया। समिति में बच्चु डामोर को खंड संयोजक और दिपसिंग गुडिया, नवल सिंह अमलियार, भुंडिया वसुनिया को सह संयोजक एवं खुमान भाभोर, जामसिंग सिंगाडिया, प्रकाष डामोर, प्रेमसिंह बसौड़ निलेष भानपुरिया, राजेंद्र सिंह सोनगरा को सदस्य बनाया गया।
होंगे आयोजन
भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जंयति के अवसर पर जनजाति समाज का सामुहिक एकत्रिकरण गांव-गांव में होगा। इस दौरान गांवों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडल-ग्राम स्तर पर मातृ-शक्ति सम्मेलन, युवा सम्मेलन, दुपहिया वाहन रैली के साथ खंड स्तर पर वृहद आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। खंड स्तर पर 15 नवम्बर को वृहद् आयोजन होगा जिसमें मेघनगर विकासखंड के सभी गांवों से जनजाति बन्धुओं-भगिनियों की सहभागिता रहेगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए गठित समिति और मंडल स्तर पर प्रभारियों को दायित्व सौपे गए। बैठक में धर्म जागरण के खंड संयोजक विक्की हाड़ा, खंड सह कारवा प्रषांत टगरिया, नगर कारवा प्रतिक पंचाल, राम सिंह निनामा सेवा भारती पूर्णकालिक सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित रहे।





