गैजेट्सदेशमध्यप्रदेशमनोरंजनशिक्षा

म.प्र. गुजराती सेन समाज द्वारा दिपोउत्सव पर आयोजीत रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

प्रथम स्थान रूपेश्वरी गेहलोत पिता अजय गेहलोत ने प्राप्त किया

संदीप वर्मा

उज्जैन । मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज कल्याण समिति एव मध्यप्रदेश गुजराती सेन युवा व वरिष्ठ संग़ठन के द्वारा दीपोउत्सव पर पांच दिनों तक समाज की बेटियो के लिए रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बेटियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया इस प्रतियोगिता में सैकड़ो प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई। इन सभी प्रविष्टियो मे से प्रदेश स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय नंबर पर आने वाली बालिकाओं को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा एवं शेष प्रतियोगियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों का एवं उनके परिवार वालों का आयोजक समिति से वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक सोलंकी प्रदेश सवृक्षक भरत भाटी, प्रदेश महासचिव राधेश्याम वर्मा, प्रदेश सचिव परमानंद पड़ीयार, युवा प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण वर्मा,युवा प्रदेश संरक्षक राज वर्मा देवास, युवा प्रदेश महासचिव राकेश राजहंस प्रदेश संयोजक शैलेंद्र वर्मा प्रदेश सचिव शैलेंद्र जी सेन व जितेंद्र बालाजी प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष गोयल व संदीप वर्मा, इंदौर संभाग अध्यक्ष दिलीप टांकवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मंदसौर राकेश सेन सम्राट, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल वर्मा सिमरोल (इंदौर), मनीष सोलंकी आगर, कमल वर्मा टोंक देवास, संगठन के वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारीगण ने आभार व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की।

चयनित प्रतिभागी इस प्रकार है।

1:- प्रथम रंगोली मे झाबुआ से बहन कु. रूपेश्वरी गेहलोत पिता अजय गेहलोत, पेटलावद, जिला झाबुआ से प्रथम स्थान प्राप्त किया उनके द्वारा बनाई गई है रंगोली क्या संदेश देती है इस प्रकार है।

यह संदेश देते हुए यह रंगोली बनाई है की आजकल जो कुछ दरिंदों द्वारा बहन बेटियों पर अत्याचार एवं जो कुकृत्य हो रहा है उसे रोका जाए एवं दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि आगे से कोई भी दरिंदा ऐसे कृत्य ना कर सके और हमारी बहन बेटियां की निडर होकर अपना जीवन यापन कर सके।

 2:- द्वितीय रंगोली में बहन कु. तनिष्का वर्मा पिता दिपक वर्मा तहसील सचिव थांदला जिला झाबुआ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवम सुंदर रंगोली बनाते हुए संदेश दिया जो कि इस प्रकार है।

हाल ही में कुछ समय पहले हमारे देश की एक बेटी जो कि डॉक्टर थी उनके साथ वहीं पर पदस्थ कर्मचारी व उसके साथियों द्वारा उनके साथ कल प्रतिकार उन्हें मौत की घाट उतार दिया उन दोषियों को मृत्युदंड दे एवं आगे से कोई ऐसा काम ना करें उसके लिए कठोर कानून बनाए जाएं।

 3:- तृतीय रंगोली मे शुजालपुर से बहन कु. संघमित्रा पिता संजय सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनके द्वारा बनाई गई रंगोली क्या संदेश देती है यह समझाएं जो इस प्रकार है।

प्रौद्योगिकी के सही इस्तेमाल के बारे में जागरूक रहना ज़रूरी है. प्रौद्योगिकी के कई फ़ायदे हैं, लेकिन इसके दुरुपयोग से भी बचा जा सकता है। इसके लिए, बच्चों को प्रौद्योगिकी के सही इस्तेमाल के बारे में बताना चाहिए और उन्हें इसके फायदे को समझाना चाहिये।

चयनित प्रतिभागियों को पुनः बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं आप ऐसे ही अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करते रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!