
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई है। साथ ही 27 दिसंबर को होने वाले सभी प्रोग्राम भी कैंसिल कर दिए गए हैं। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं।
मनमोहन सिंह का अकादमिक और राजनीतिक सफर
•1957 से 1965- चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में अध्यापक बने।
• 1969 से 1971- दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अन्तरराष्ट्रीय व्यापार के प्रोफेसर रहे।
• 1976- दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में मानद प्रोफेसर बने।
• 1982 से 1985- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे।
• 1985 से 1987- योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे।
• 1990 से 1991- प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहे।
• 1991 – नरसिंहराव सरकार में वित्त मंत्री बने।
• 1991 – पहली बार असम से राज्यसभा के सदस्य बने।
• 1996- दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में मानद प्रोफेसर बने।
• 1999- दक्षिण दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन हार गए।
• 2001 – तीसरी बार राज्यसभा सदस्य बने और सदन में कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता बने।
• 2004 से 2014- भारत के प्रधानमंत्री रहे।
• 2019-2024 छठी बार राज्यसभा के सदस्य रहे।





