देशधार्मिकमध्यप्रदेश

650 किमी की पदयात्रा सम्पन्न कर पुनः थांदला आगमन 6 जनवरी 2025 का होगा

 

सांवरे… जब से देखा नजारा आपका 

दुनिया के नजारे भूल गये।

जब से पकड़ी चौखट आपकी

हम सारी चौखट भूल गये।।

।। जय श्री श्याम।। 

थांदला । निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार थांदला के सदस्य और धार्मिक व सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले आशुतोष राठौड़ व उनके साथी मित्र श्याम प्रेमी ऋतुल प्रजापत थांदला से खाटूश्याम जी तक की पैदल यात्रा के लिए रवाना 15 दिसम्बर 2024 को हुए थे। जो थांदला से लगभग 650 किमी खाटूश्याम जी तक की पदयात्रा तयकर 4 जनवरी 2025 दोपहर 1 बजे खाटूधाम मे प्रवेश कर चुके है। आज रात्रि विश्राम चक्रधारी धर्मशाला मे करने के बाद कल सुबह बाबा श्याम जी को निशान अर्पण कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त कर पुनः थांदला नगर के लिए रवाना होंगे। 6 जनवरी 2025 सोमवार प्रातः 10:30 बजे पेटलावद रोड शनि मंदिर से बाबा श्याम जी की भव्य सोभा यात्रा को शुरु कर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा का विराम लीला भवन किया जायेगा। जिसके बाद रात्रि 8:00 बजे श्री श्याम जी का कीर्तन श्याम इच्छा तक रहेगा।

 

नि:स्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार थांदला

।। करने वाला श्याम करवाने वाला श्याम ।।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!