कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

18 बच्चों ने किया परमात्मा का स्नात्र पूजन, प्रत्येक रविवार को यह आयोजन होगा

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । नगर में त्रिस्तुतिक श्रीसंघ और परिषद परिवार द्वारा संचालित श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन पाठशाला द्वारा आज श्री शान्ति सुमतिनाथ जिन मंदिर में सामूहिक स्नात्र पूजा करवाई गई, जिसमे 18 बच्चों ने भाग लिया। 

 उक्त जानकारी देते हुए महिला परिषद की शिक्षा मंत्री निशा बाफना ने बताया कि, महिला परिषद के निर्देशानुसार सभी शाखाओं में सामूहिक स्नात्र पूजन का आयोजन किया जा रहा है, उसी क्रम में मेघनगर में भी आज से स्नात्र पूजन का शुभारम्भ किया गया, अब प्रत्येक रविवार को यह आयोजन होगा। आज के पूजन में अर्चना कावड़िया, चेतना कोठारी, अंशिका कावड़िया, पुजारी राजा जैन, पंकज शर्मा ने भी सहभागिता की। आज स्नात्र पूजा करने वाले बच्चों को महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता मनोहरलालजी कावड़िया परिवार द्वारा प्रभावना भी वितरित की गई।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!