कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

जैन रत्न स्वर्गीय रणजीत सिंह बाफना की 20 वी पुण्यतिथि पर निराश्रितों को कंबल बांटे व सद्भावना का दिया संदेश

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । जैन रत्न स्वर्गीय रणजीत सिंह जी बाफना की 20वीं पुण्यतिथि अवसर पर निराश्रितों को कंबल एवं 1500 भोजन पैकेट सहित राम रोटी अनु दरबार समिति में नियमित चल रही भोजनशाला में निराश्रितों को भोजन वितरित किया गया। पुण्यतिथि के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए युवा कवि निसार पठान ने पिता पर कविता सुनाई और जीवन में पिता की महत्व के बारे में बताया सरस्वती शिशु मंदिर अध्यक्ष यशवंत बाफना, विनोद बाफना, त्रिस्तुतिक संघ के उपाध्यक्ष विमल जैन न्यूज़,निलेश भनपुरिया ,श्रीमती हर्षा रुनवाल,अनिल लोढ़ा आदि ने संबोधित करते हुए बताया जैन रत्न स्वर्गीय रणजीत सिंह बाफना धर्मनिष्ठ, समाजसेवी , मिलनसार, साधु साध्वी भगवंत की वैयावच्छ हेतु तयार रहते थे। कमजोर व्यक्ति की मदद करने हेतु तत्पर रहते थे। लगातार 25 वर्षों तक स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए समाज को एकता के सूत्र में बांधकर रखते थे। आज भी डूंगर प्रांत में श्री बाफना का नाम बड़ी श्रद्धा से लिया जाता है। उन्हीं कि प्रेरणा से नगर में अनाथ आश्रम एवं विद्यालयों की स्थापना उनके पुत्रों द्वारा की गई है। जिसमें हजारों बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही राजनीतिक सामाजिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र में अपने उद्योगों से सैकड़ो परिवारों को रोजगार से जोड़ रखा है। कार्यक्रम का संचालन सुमित जैन, आभार विनोद बाफना ने माना।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!