मध्यप्रदेशराजनीति

एमपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों की हुई घोषणा

सीएम के जिले और शिवराज के संसदीय सीट में इन्हें मिली जिम्मेदारी

भोपाल: मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने रविवार को दो जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी। बीजेपी संगठन चुनाव को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि जल्द ही बीजेपी की लिस्ट जारी हो सकती है। हालांकि रविवार को केवल विदिशा और उज्जैन नगर के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। दो जिलों में अध्यक्षों की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि सोमवार को बाकी जिलों की लिस्ट आ सकती है।

किसे कहां कि मिली जिम्मेदारी

विदिशा जिले से महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
उज्जैन नगर से संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

शिवराज के संसदीय क्षेत्र और सीएम के जिले में घोषणा

रविवार को सबसे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के लिए जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने संजय अग्रवाल के नगर जिला अध्यक्ष बनने का लेटर जारी किया। इसके बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र विदिशा के जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। यहां महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!