क्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिशिक्षा

धार्मिक बाल संस्कार योजना के अंतर्गत बच्चों ने किया परमात्मा का स्नात्र पूजन 

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । नगर में त्रिस्तुतिक श्रीसंघ और परिषद परिवार द्वारा संचालित श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन पाठशाला के 15 बच्चों द्वारा इस रविवार श्री शान्ति सुमतिनाथ जिन मंदिर में सामूहिक स्नात्र पूजा करवाई गई। उक्त जानकारी देते हुए महिला परिषद की प्रचार मंत्री वर्षा जैन ने बताया कि, महिला परिषद मध्यप्रदेश ईकाई के निर्देशानुसार सभी शाखाओं में बाल संस्कार योजना अंतर्गत सामूहिक स्नात्र पूजन का आयोजन किया जा रहा है, उसी क्रम में मेघनगर में भी आज दूसरे रविवार स्नात्र पूजन का आयोजन किया गया। 

 

आज के पूजन में श्रीमती निशा बाफना, श्रीमती रुचिता कावड़िया, कु अंशिका कावड़िया ने सहभागिता की। आज स्नात्र पूजा करने वाले बच्चों को श्रीमती मुन्नीबेन भगवानलालजी बोहरा परिवार द्वारा प्रभावना भी वितरित की गई।

 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!