कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

बड़नगर अभिभाषक संघ एक आदर्श संघ है प्रधान न्यायाधीश श्री गुप्ता

यश राठौड़

बड़नगर । न्यायालय परिसर मे ई सेवा केंद्र के शुभारम्भ कार्यक्रम मे पधारे प्रधान न्यायाधीश श्री गुप्ता ने ई सेवा केंद्र का फीता काटकर एवम सरस्वती पूजन कर ई सेवा केंद्र का शुभारम्भ किया कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गयी ततपश्चात् अतिथि का साफा बांधकर स्वागत किया गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा की इस सेवा केंद्र के माध्यम से पक्षकारों को प्रकरण संबंधी सम्पूर्ण जानकारी एवम अन्य न्यायालयिन उपयोगी जानकारियां इस सेवा केंद्र के माध्यम से प्रदान की जाएगी आपने अभिभाषक संघ बड़नगर को आदर्श संघ के नाम से सम्बोधित किया कार्यक्रम मे स्वागत भाषण अभिभाषक संघ अध्यक्ष जयेश आचार्य ने दिया बेंच की और से अपर जिला सत्र न्यायाधीश श्री रामबिलास गुप्ता ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया कार्यक्रम मे व्यवहार न्यायाधीश गौरव चौरसिया, न्यायाधीश ऋचा गोयल बंसल, सोनल गुप्ता, सोनम देहरीया न्यायाधीशगण एवम बड़ी संख्या मे अभिभाषकगण मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश त्रिवेदी ने किया व आभार उपाध्यक्ष नितेश मेलवानी ने माना ।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!