कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

जैन तीर्थो को भी शराबबंदी एवं मांसाहार मुक्त करने की मांग की

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के 17 शहरों में शराबबंदी की जो घोषणा की है उसका देश भर के संपूर्ण जैन समाज के साथ-साथ आल इंडिया जैन जनरलिस्ट एसोसिएशन (आइजा )के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हार्दिक हुंडिया एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बाफ़ना ने हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए शराबबंदी के इस कदम को सामाजिक जागरूकता की दिशा में यशस्वी मुख्यमंत्री का साहसिक कदम हे इन 17 शहरों को शराब बंदी के साथ जैन तीर्थों मे भी शराबबंदी एवं मांसाहार से भी मुक्त करके जैन तीर्थं को पवित्र तीर्थं बनाये जाने की मांग की है, जिससे धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके l मुख्यमंत्री जी से पूरा विश्वास हे कि वो इस दिशा मे उचित निर्णय लेंगे जिसका जैन समाज हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

  आईजा मध्यप्रदेश के महासचिव दीपक दुग्गड ने बताया कि दिनांक 27 जनवरी को संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की डिजिटल बैठक में उक्त मांग अखिल भारतीय स्तर पर जैन समाज की ओर से किये जाने का निर्णय लिया है । इस संदर्भ में आइजा का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से उनके विदेश यात्रा के बाद मिलकर मांग पत्र प्रस्तुत करेगा । 

 उक्त संदर्भ में आल इंडिया जैन जनरलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) की ओर से राष्ट्रीय सलाहकार पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, आईजा सन्देश के प्रधान संपादक प्रदीप जैन, मुख्यपरामर्शदाता प्रवीण खारीवाल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन नाहर, राजकुमार हरण, रमेश धारीवाल, राजेंद्र सक्लेचा, राजेंद्र लोढ़ा, अभय भैया, सुरेंद्र ललवानी,अंकित जैन, नितेश जैन, पंकज जैन, रिंकेश जैन,जीतेन्द्र सुराणा, राजीव सेनानी,उमेश जैन, अटल राजेंद्र जैन, सुनील नाहर अखिलेश जैन, आशीष जैन, महावीर जैन, अनूप भंडारी, जयेश झामर,लोहित झामर, सौरभ खेमसरा, अनिल लोढ़ा, अशोक पोखरना, हेमंत जैन, मनोज जैन अजय पाटनी आदि ने अपने-अपने जिलों में आईजा की जिलाकार्यकारणी को शासन को ज्ञापन देने का अनुरोध किया है ।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!