
यश राठौड़
बड़नगर । सेवा, समर्पण और सनातन का गौरवशाली संगम 13 जनवरी 26 फरवरी तक 8 सेक्टर 15 सेक्टर कैप में लगातार सेवा दे रहे ग्राम अमला निवासी प्रान्त संगठन महामंत्री संजय यादव का स्वागत अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया द्वारा किया गया। संज यादव अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल में विगत 17 वर्षों से अपनी सेवायें दे रहे हैं। श्री यादव द्वारा महाकूंभ में दी गई सराहनीय सेवाओं के लिए अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने उन्हें महाकुंभ में आवास की प्रमुख जिम्मेदारी सौंपा जिसे श्री यादव ने 48 दिनों तक बखूबी निभाया।
इस अवसर पर आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में श्री तोगड़िया ने कहा कि 50 दिनों तक घर-परिवार, सुख-सुविधाओं और व्यक्तिगत जीवन को त्याग कर केवल समाज की सेवा के लिए समर्पित रहना—यह कोई साधारण कार्य नहीं था। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के 100 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं ने दिन-रात अथक परिश्रम किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 7, 10, 15 और 30 दिनों तक सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। यह सब केवल संगठन के अनुशासन, विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा का परिणाम है। आपने कहा कि इस महाकुंभ ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल को एक वैश्विक पहचान दी है। हिंदुत्व की सेवा में लगे कार्यकर्ताओं के त्याग और तप को सभी ने सराहा है। लेकिन यह केवल एक शुरुआत है, अब हमें यहां नहीं रुकना है। हमारा संकल्प है कि हम हिंदुओं की सुरक्षा, अधिकारों और संगठन विस्तार के लिए सतत संघर्ष करते रहेंगे। अब देश की राजनीतिक दिशा हिंदुओं के आधार पर ही तय हो, यही हमारा ध्येय है। उक्त जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल तहसील मंत्री गौरव योगी ने दी।





