हीरे की चमक तो सभी को अच्छी लगेगी परन्तु उसके महत्व को जानने वाला ही उसे खरीदेगा-पुज्या मुक्ति प्रभाजी म.सा
तीन दिवसीय सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप प्रारंभ

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । आपकी सीजन ख़त्म हुई अब हमारी सीजन शुरु हो गई उक्त पक्ति के साथ चतुर्मास हेतु श्री अणु स्वाध्याय भवन पर विराजित जिनशासन गौरव आचार्य भगवंत उमेश मुनिजी एवं प्रवर्तक जिनेन्द्र मुनिजी की आज्ञा पालक पूज्या महासती पूज्या मुक्ति प्रभाजी, पूज्या कांतिलताजी, पूज्या प्रशम प्रभाजी, पुज्या समप्रभाजी, पुज्या ऋजुताजी म.सा आदि ठाणा 5 के पावन सानिध्य में चातुर्मास प्रारम्भ होने से पूर्व रविवार श्री अणु स्वाध्याय भवन में प्रवचन के माध्यम से उपस्थित श्रावक श्राविका को प्रवचन के माध्यम से फरमाते हुये कहा 10 जुलाई से चातुर्मास प्रारम्भ हो रहे है इन चार मास मे यथा शक्ति ज्ञान,दर्शन,चारित्र,तप की आराधना करने की बात कही पूज्या मुक्ति प्रभाजी म.सा ने एक प्रसंग के माध्यम से चातुर्मास का महत्व बताया और कहा हीरे जवाहरात की चमक दिखने मे सभी को अच्छी लगती है परन्तु जो उनका महत्व समझते है उसका मूल्य चुका कर क्रय करते है बाकी तो देखकर रख देंगे वैसे हम भी धर्म आराधना रूपी हीरे जवाहरात की दुकान आपके समक्ष चातुर्मास में ला रहे है श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ के चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रफुल गादिया ने जानकारी देते हुए बताया चार माह में तेला,उपवास,आयम्बिल,एकासन की लड़ी आरंभ की जावेगी साथ ही सुबह प्रार्थना एवम स्वाध्याय क्लास, प्रवचन एवम दोपहर में ज्ञान सिखना एवं शाम को प्रतिकमण की आराधना चलेगी संचालन संघ सचिव विपुल धोका ने किया।





