देशमध्यप्रदेश

कलश यात्रा निकाल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

राकेश मकवाना

आज दिनांक 25/07/ 2025 को विकासखंड थांदला जिला झाबुआ के सेक्टर काकनवानी के ग्राम बालवासा मे नवांकुर सखी अभियान अंतर्गत मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड थांदला जिला झाबुआ द्वारा कलश यात्रा निकाल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । हरियाली अमावस्या के अवसर पर सावन माता मंदिर पर महिलाओं और कन्याओ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाते हुए यात्रा का शूमारम्भ किया गया ग्राम में घुमते हुए यात्रा को प्रसपुटन समिति अध्यक्ष के घर ले जाकर सभा की गई जिसमें विकासखंड समन्वयक श्रीमती वर्षा डोडियार द्वारा कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक जानकरी दी गयी । पूरे प्रदेश में यात्रा का शुभारंभ हरियाली अमावस्या से किया जा रहा है। सरकार द्वारा 313 विकासखंड में हरियाली अमावस्या पर इस सखी योजना का शूमारम्भ किया गया यह विकासखंड के 5 सेक्टर में कलश यात्रा के द्वारा जन जन तक पहुचाने के संदेश दिया जाएगा कार्यक्रम में एक पेड़ मा के नाम अभियान अंतर्गत भी पौधा रोपण किया गया एवं 100 पौधे लगाने के लिए वितरित किए। मेंटर्स राकेश चरपोटा के द्वारा स्थानीय भीली भाषा में नवांकुर सखी योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी बताई। कार्यक्रम में उपस्थित मेंटर्स राकेश चरपोटा, मौला पारगी, शांतिलाल डामोर , वसंत धीरका, रमेश पारगी, मनसू हुमा एवं छात्र, छात्राओं ने भी सहभागिता की।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!