
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । झाबुआ जिले के मेघनगर जनपद पंचायत के ग्राम गुजरपाड़ा में आजादी के 79 वर्ष में प्रथम बार ग्राम की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत गुजरपाड़ा की युवा एवं जुझारू सरपंच श्रीमती पपीता कमलेश डामोर ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कार्यालय पर अपनी ओर से ग्राम गुजरपाड़ा की सुवाला फलिया, डुंगरा फलिया, सजेली जोखनी सात, एवं पी एस गुजरपाड़ा के कक्षा 1ली से 5वीं तक वर्ष 2024-2025 में कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सुवाला फलिया प्राथमिक शाला से कु जनत डामोर, गेंदाल भूरिया, विकास भूरिया, शाहरुख डामोर, मनीषा बिलवाल, डुंगरा फलिया प्राथमिक शाला से कु एलिसा मेडा, मोहित निनामा, मोहिनी निनामा, कु किरण खड़िया, दयाल डामोर, सजेली जोखनी सात प्राथमिक शाला से कु ऋभिका कतिजा, अश्विन कतिजा, दक्ष परमार, साहुल परमार, आर्थेश डामोर एवं प्राथमिक शाला गुजरपाड़ा से कु सबीना दीवान, कु अस्मिता मेरुसिंह, दानियल माला, आयुष कछु, आशीष जोनू इन प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सरपंच श्रीमती पपीता कमलेश डामोर द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य कलिया बिलवाल, उप सरपंच रमिला कमलेश हेलोत, पंचगण अनसिंह डामोर, नवलसिंह डामोर, गुड्डू डामोर, के साथ नगर के शान्तु डामोर, धारू डामोर, बाबू डामोर, जीतमल डामोर, रमसू खराड़ी, सुनील डामोर, राजेश डामोर एवं समस्त विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे ।





