देशधार्मिकमध्यप्रदेशशिक्षा

50 बेड वाले शासकीय सीनियर अजजा बालिका छात्रावास का उद्घाटन हुआ

थांदला ।  विकासखंड की ग्राम पंचायत नारेला में 50 बेड वाले शासकीय सीनियर अजजा बालिका छात्रावास का उद्घाटन हुआ। इस छात्रावास के निर्माण पर करीब 3 करोड़ 33 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

कार्यक्रम में थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया ने शिरकत की और रिबन काटकर भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान छात्रावास अध्यक्षीका ने बोरवेल की समस्या रखते हुए जल्द समाधान की मांग की, जिस पर विधायक ने शीघ्र बोरवेल लगवाने का आश्वासन दिया।

विधायक ने सभी छात्राओं को मेहनत से पढ़ाई करने और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे, जिनमें छगन वसुनिया, सामु कटारा, नंदलाल मेड, भुरू मेडा, मुकेश वसुनिया, राजू मालीवाड, मांगीलाला भगत, धनसिह बापू, ईश्वर पवार आदि शामिल थे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!