
गणेश जी की मूर्ति विसर्जन करने पहुंचा एक युवक नागणेचा मंदिर करवड़ में धोबी घाट स्थित नदी में डूब गया। बताया जा रहा है विशाल (संदीप) पिता अशोक शर्मा उम्र 28 साल गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन करने नदी में उतरा था। तभी प्रतिमा के साथ वह पानी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने नदी मे उतर कर युवक की तलाश करना शुरु कर दी कुछ समय बाद गोताखोरों ने युवक का शव निकाला। पूरे नगर मे शोक की लहर छाई।






